Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक 19 एवं 20 जुलाई 2026 को तेरापंथ भवन, छतरपुर (नई दिल्ली) में संपन्न हुई। बैठक में देशभर से केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंद को विश्व हिंदू परिषद के जयपुर क्षेत्र (राजस्थान) का क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। आनंद इससे पूर्व पटना क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के उपरांत अब वे जयपुर क्षेत्र में संगठनात्मक कार्यों का नेतृत्व करेंगे।
इसी क्रम में सुभद्र पापड़ीवाल को विश्व हिंदू परिषद के जयपुर प्रांत का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पापड़ीवाल पूर्व में जयपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं। वे उद्यमी पृष्ठभूमि से जुड़े हैं तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं यूकोरी के संस्थापक संरक्षक भी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश