Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में लगभग 11 हजार वाहन चालक लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन चालकों में से कई के वाहनों का चालान तीन से पांच बार हो चुका है। सबसे अधिक चालान हेलमेट न पहनने के मामलों में किए गए हैं। कुछ वाहन चालक रेड लाइन लांघने के दोषी पाए गए हैं, जिनके पांच से अधिक चालान हुए हैं।
यातायात पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों और मैनुअल जांच के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इस साल जनवरी से जून माह के अंत तक एक लाख से ज्यादा चलान हो चुके हैं। इनमें 11 हजार वाहन ऐसे हैं जिनके एक अधिक बार चालान हुआ है। पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि एक से अधिक बार चालान होने वाले वाहनों की सूची तैयार हो रही है। इन चालकों के डीएल निरस्त कराने की कार्रवाई की जएगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल