ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया जिला सहकारी बैंक के नए भवन का उद्घाटन, कामकाज काे सराहा
मऊ, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने साेमवार काे जनपद मऊ में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ की मधुबन शाखा के अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, स
उद्घाटन करते मंत्री एके शर्मा


मऊ, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने साेमवार काे जनपद मऊ में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ की मधुबन शाखा के अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बैंक अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मऊ वर्षों से जिले की ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ रहा है। बैंक ने किसानों को फसल ऋण, स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता तथा छोटे व्यापारियों को सरल एवं सुलभ ऋण उपलब्ध कराकर ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मधुबन कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां धान, गेहूं और सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में शाखा का आधुनिक भवन में स्थानांतरण क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित तथा तकनीकी रूप से सक्षम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने कहा कि बैंक प्रबंधन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर यादव , जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ के सचिव एवं सीईओ मनोज कुमार, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह 'शुभम', अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वेद नारायण मिश्र