मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का किया लोकार्पण
वाराणसी, 20 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास के जीर्णोद्धार उपरांत आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने छात्रा
छात्रावास का लोकार्पण करते हुए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय


वाराणसी, 20 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास के जीर्णोद्धार उपरांत आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने छात्रावास का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक स्वच्छ वातावरण में शिक्षा का प्रसार हो रहा है। एक कार्यक्रम के अवसर पर उन्हें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ देखने का अवसर मिला है। यहां आने पर उन्होंने डॉ संपूर्णानंद के नाम से छात्रावास का लोकार्पण किया है। छात्रावास में आधुनिक व्यवस्थाएं की गई है। जिससे यहां रहने वाले छात्रों के रहन-सहन और पठन-पाठन में भी सरलता होगी।

छात्रावास के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य रूप से कुलपति प्रोफेसर आनंद त्यागी, संपत्ति अधिकारी सूर्यनाथ पटेल, कुलसचिव सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद