Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 20 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई को पूरे प्रदेश के सभी विधानसभाओं में आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन के निमित्त देवरिया जिले में बरहज विधानसभा के बूथ सम्मेलन की तैयारी बैठक ब्लाक सभागार भलुअनी में सोमवार को हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा काली प्रसाद ने कहा कि बूथ सम्मेलन बूथ कार्यकर्ताओ को संगठित और मजबूत करेगा ताकि 2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाए।
सम्मेलन के संयोजक स्थानीय विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर 22 जुलाई बरहज काे विधानसभा के भलुअनी उपनगर के भगवती लान में बूथ सम्मलेन हाेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अंगद तिवारी, मण्डल अध्यक्ष, प्रणव दुबे, छठु यादव, इंद्रदेव निषाद, जितेंद्र तिवारी, विवेक गुप्ता, अष्टभुजा श्रीवास्तव, दीनबन्धु सिंह, राम जोखन निषाद,पवन सिंह, शौर्य सिंह, अरुण मिश्र,जितेंद्र सागर,गिरिजेश सिंह, विनोद सिंह, सुरेश पांडेय, दिनेश गुप्ता उपस्थित रहे।-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक