बिजनौर के युवक की मुंबई में मार्ग दुर्घटना में मौत
बिजनौर, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से रोजगार की तलाश में मुंबई गए 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार,
मृतक युवक


बिजनौर, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से रोजगार की तलाश में मुंबई गए 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, स्योहारा क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी मोहम्मद अजीम कुछ दिन पूर्व रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था। 19 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता जुल्फुकार को बेटे की मौत की सूचना सोमवार को मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

परिजनों ने बताया कि अजीम अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और बेहतर भविष्य के सपने लेकर मुंबई गया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बताया जा रहा है कि मृतक का शव देर शाम तक उसके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र