छपरा कोचिंग डिपो सहित तीन कोचिंग डिपो को मिला ट्रिपल अंतरराष्ट्रीय आइएसओ प्रमाणन
सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। छपरा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। वाराणसी मंडल के छपरा सहित तीन कोचिंग डिपो को एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत आइ एस
वाराणसी मंडल के छपरा कोचिंग डिपो सहित तीन कोचिंग डिपो को मिला ट्रिपल अंतरराष्ट्रीय आइ एस ओ प्रमाणन


सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। छपरा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। वाराणसी मंडल के छपरा सहित तीन कोचिंग डिपो को एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत आइ एस ओ प्रमाणन प्रदान किया गया है।

मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि तीनों कोचिंग डिपो को आइ एस ओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, आइ एस ओ 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली और आइ एस ओ 45001:2018 व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने ने कहा कि यह उपलब्धि वाराणसी मंडल में उच्च गुणवत्ता आधारित अनुरक्षण प्रणाली, सुरक्षित कार्य संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम है। तीनों डिपो में रेल कोचों का रखरखाव और मरम्मत भारतीय रेल तथा अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन द्वारा तय मानकों के अनुसार वैज्ञानिक ढंग से किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी।

प्रमाणन प्रक्रिया के अंतर्गत करेक्ट सर्टिफिकेशन, महमूरगंज द्वारा गैप एनालिसिस, प्रशिक्षण एवं स्वतंत्र ऑडिट संपन्न किया गया, जिसमें तीनों डिपो सफल रहे। उन्होंने बताया कि डीआरएम आशीष जैन ने मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस सफलता का श्रेय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना और समर्पण को दिया।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं। यह प्रमाणन वैश्विक मानकों के अनुरूप कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाने की एक नई और बड़ी जिम्मेदारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार