हिसार : अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं समयबद्ध कार्यशैली ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान : सिद्धांत जैन
एसपी ने साप्ताहिक परेड में अनुशासन, फिटनेस व जनसेवा पर दिया विशेष जोर अर्दली रूम में कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश हिसार, 20 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्
परेड का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन।


एसपी ने साप्ताहिक परेड में अनुशासन, फिटनेस व

जनसेवा पर दिया विशेष जोर

अर्दली रूम में कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर

दिए समाधान के निर्देश

हिसार, 20 जुलाई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत

जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा

उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने साेमवार काे कहा कि पुलिस बल

का अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं समयबद्ध कार्यशैली ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। प्रत्येक

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता

के साथ करें तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। उन्होंने

निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा

करें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था

बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों

एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहकर अपराधियों

पर कड़ी निगरानी रखें, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाएं तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों

की नियमित जांच करें।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अर्दली रूम में

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनी। कई मामलों

का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का मनोबल

एवं कल्याण विभाग की प्राथमिकता है तथा उनकी वास्तविक समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित

किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन प्रतिक्रिया

वाहन (ईआरवी) स्टाफ के साथ भी बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

किसी भी आपात सूचना पर ईआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंचे, पीड़ितों के साथ संवेदनशील

व्यवहार करे तथा प्रत्येक कॉल का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर