सारण में 20-25 दिनों में 50 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य
सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिले के वंचित एवं योग्य लाभुकों को खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना है, ज
सारण में 20-25 दिनों में 50 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य


सारण में 20-25 दिनों में 50 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य


सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिले के वंचित एवं योग्य लाभुकों को खाद्यान्न सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना है, जो अब तक इस सुविधा से वंचित रहे हैं।

समाहरणालय सभा-कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 20 से 25 दिनों के भीतर जिले में लगभग 50,000 नए राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पीडीएस दुकानों से खाद्यान्न बांटा जा रहा है। पूर्व में सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त लगभग 2600 शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया जा चुका है। इसके बावजूद जो परिवार दस्तावेजों की कमी या आवेदन लंबित होने के कारण छूट गए हैं, उन्हें इस अभियान से सीधे जोड़ा जाएगा।

अभियान को सुगम बनाने के लिए हर पंचायत में आवास सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, विकास मित्र और किसान सलाहकारों की संयुक्त टीम गठित की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा और पीडीएस डीलर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लाभुक अपने आवेदन आरटीपीएस केंद्रों पर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, गठित टीमें घर-घर जाकर भी आवेदन फॉर्म एकत्र करेंगी।

प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए तीन दिवसीय मॉडल लागू किया गया है जिसमें पहला दिन लाभुक आवेदन जमा करेंगे। दूसरे दिन प्रखंड स्तरीय अधिकारी स्थल पर जाकर पात्रता की जांच करेंगे। तीसरे दिन अनुमंडल स्तर से जांच रिपोर्ट के आधार पर तुरंत राशन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी पात्र निवासियों से बिना किसी विलंब के प्रखंड / पंचायत कार्यालय या पंचायत कर्मियों से संपर्क कर आवेदन करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार