सारण पुलिस ने छात्राओं को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को पहाड़ीचक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्रा
सारण पुलिस ने छात्राओं को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


सारण पुलिस ने छात्राओं को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


सारण पुलिस ने छात्राओं को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार सोमवार को पहाड़ीचक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। इसके अलावा गुड टच-बैड टच और सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने सतर्कता पर जोर देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

टीम ने छात्राओं से जागरूक नागरिक बनकर समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्राप्त जानकारी को अपने परिजनों और आसपास के लोगों तक पहुँचाकर जागरूक करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार