बिना चीरा लगाए टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन
भागलपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। अस्पताल में पहली बार सी-आर्म मशीन की मदद से बिना चीरा लगाए हाथ की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस सफलता के बाद मरीजों को अ
चिकित्सकों का दल


भागलपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। अस्पताल में पहली बार सी-आर्म मशीन की मदद से बिना चीरा लगाए हाथ की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस सफलता के बाद मरीजों को अब सरकारी अस्पताल में ही बेहतर ऑर्थोपेडिक सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

भागलपुर मॉडल सदर अस्पताल में डॉ. मनोज कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने हाथ की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सी-आर्म मशीन की सहायता से किया गया। जिससे बिना चीर-फाड़ के हड्डी को सही तरीके से जोड़ा गया।

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद अस्पताल में हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया था। उन्होंने विभाग से एक सप्ताह के भीतर यह सेवा शुरू करने का वादा किया था। जिसे आज सफल ऑपरेशन के साथ पूरा कर दिया गया। वहीं मरीज के परिजन ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से उनके बच्चे का सफल इलाज हो सका। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था। इसलिए यह सुविधा गरीब मरीजों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर