Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 14624/14623 छेहरटा-वाराणसी-छेहरटा सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) का संचालन किया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14624 छेहरटा-वाराणसी सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को छेहरटा से चलेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 14623 वाराणसी-छेहरटा सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को वाराणसी से चलेगी। यह गाड़ी मार्ग में अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर तथा जौनपुर सिटी स्टेशनों पर ठहरेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल