मंडी में रेड अलर्ट के बीच एक घंटे की झमाझम बारिश
मंडी, 20 जुलाई (हि.स.)। मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई तक भारी बारिश की भविष्यवाणी कर रखी है। 20 और 21 जुलाई को तो रेड अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हुआ है। मंडी जिले में तो इसे देखते हुए 20 और 21 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान
फोटोः बारिश के बीच मंडी शहर में गंतव्य तक जाते हुए लोग


मंडी, 20 जुलाई (हि.स.)। मौसम विभाग ने 19 से 23 जुलाई तक भारी बारिश की भविष्यवाणी कर रखी है। 20 और 21 जुलाई को तो रेड अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हुआ है। मंडी जिले में तो इसे देखते हुए 20 और 21 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में दो दिन की छुट्टी उपायुक्त ने आदेश जारी करके घोषित कर दी है। रेड अलर्ट के चलते सोमवार को लोग भी बारिश को लेकर आशंकित थे। आसमान बीती रात से ही बादलों से अटा हुआ था। सुबह से बीच बीच में बूंदाबांदी भी चलती रही और मौसम टिका भी रहा मगर दोपहर साढ़े 12 अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लोग बारिश के तेवरों को देख कर सहम गए मगर यह तेवर ज्यादा देर तक नहीं रहे और दोपहर बाद बारिश बंद हो गई। रेड अलर्ट एक तरह से एक घंटे की झमाझम बारिश में ही निपट गया। अब मंगलवार को मौसम का क्या रूख रहता है यह देखना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा