Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

इटानगर, 20 जुलाई (हि.स.)। 'यूथ फॉर चेंज' के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को अरूणाच प्रदेश की राजधानी इटानगर में एक शांतिपूर्ण रैली आयोजित की। यह रैली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में थी, जो कथित परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर की जा रही है।
सैकड़ों छात्र और युवा इस विरोध रैली में शामिल हुए। उन्होंने बैनर और पोस्टर लिए हुए थे जिन पर 'गली-गली में चोर है, शिक्षा मंत्री चोर है' जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने आकाशदीप से रैली शुरू की और इटानगर के आईजी पार्क स्थित टेनिस कोर्ट पर इसे समाप्त किया। साथ ही, उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक को सरकारी अस्पताल ले जाने के कदम को अतार्किक और केंद्र सरकार द्वारा सत्ता का खुला दुरुपयोग बताया।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी