प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, छह लोग झुलसे
प्रयागराज, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव के पास सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे में छह लोग झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गय
प्रयागराज के नवाबगंज थाने की फोटो


प्रयागराज, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव के पास सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे में छह लोग झुलस गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के शिकार हुए लोग बकरी चराने गए थे।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरूआ गांव निवासी संजीत कुमार (37) और बहराना सम्हई गांव निवासी नागेश्वर (40) की मौत हो गई। जबकि हादसे में सतवंत सिंह, सोनू, अंजय, राजकुमार सरोज, अरुण मिश्रा और सरोज झुलस गए। हादसे के बाद परिवार के लोग झुलसे लाेगाें को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल