Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। भेल्दी वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेल्दी थाना पुलिस को सफलता मिली है। आज फिरोजपुर तिनमुहानी चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार भागने लगा, जिसे जवानों ने दौड़कर पकड़ा।
तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से छह जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के कपशहर मकेर अंजनी निवासी परमा राम के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में भेल्दी थाने में मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार