कटिहार आईटीआई में 24 जुलाई को मेगा कैंपस प्लेसमेंट, 300 युवाओं को मिलेगी रोजगार
कटिहार, 20 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कटिहार के परिसर में आगामी 24 जुलाई को एक मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस ड्राइव के माध्यम से देश की
कटिहार आईटीआई में 24 जुलाई को मेगा कैंपस प्लेसमेंट, 300 युवाओं को मिलेगी रोजगार


कटिहार, 20 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कटिहार के परिसर में आगामी 24 जुलाई को एक मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस ड्राइव के माध्यम से देश की 8 नामी कंपनियां 300 आईटीआई पास युवाओं का चयन करेंगी।

इस मेगा प्लेसमेंट में चयनित युवाओं को पद के अनुसार 15,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये (सीटीसी) प्रतिमाह तक का शानदार वेतनमान मिलेगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी या निजी आईटीआई से पास आउट सभी पात्र अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ड्राइव में टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड, टाटा मोटर्स, टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स, टाटा ऑटोलाइन, बजाज ऑटो लिमिटेड, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनटीटीएफ इंडो एमआईएम और एमआरएफ इंडिया लिमिटेड जैसी दिग्गज कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

वेतन के अलावा कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को ईएसआई, पीएफ, बोनस, कैंटीन, परिवहन, हॉस्टल, मेडिकल और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। प्लेसमेंट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आईटीआई का अंकपत्र व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की कॉपी और अन्य जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति) लाना अनिवार्य है। संस्थान का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर भारत और स्किल इंडिया मिशन में अपना योगदान देना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह