Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 20 जुलाई (हि.स.)। जनपद गौतम बुद्ध नगर में रहने वाले लोगों का मानसिक तनाव चरम पर है। बीते तीन दिनों के अंदर जनपद में 14 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।
थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले आशु (20) पुत्र ओमप्रकाश ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिरसा खादर में रहने वाले कन्हैया (20) पुत्र पप्पू में मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कुलदीप (36) पुत्र महेंद्र वर्ष ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नूरी (28) पत्नी खरीद निवासी कस्बा जेवर ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नया गांव में रहने वाले अरुण कुमार (23) पुत्र धर्मवीर कठेरिया ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीपक कुमार पुत्र बांकेलाल निवासी कस्बा जेवर उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रूबी (35) पत्नी गोकुल ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि योगेंद्र कुमार पुत्र देशराम सिंह उम्र 45 वर्ष की ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छोटे खान (36) पुत्र जिलेदार खान ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवकुमार (20) पुत्र गणपत ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार (30) पुत्र मंगरु की छत से गिरकर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या किया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुनैना (21) पत्नी चंदन ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर शुक्रवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवधेश कुमार (30) ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीक्षा यादव (22) ने शुक्रवार को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
बीते तीन दिनों के अंदर मानसिक तनाव के चलते नोएडा जैसे महानगर में इतने लोगों द्वारा की गई आत्महत्या ने इस बात को उजागर कर दिया है कि महानगर में रहने वाले लोग मानसिक तनाव में जी रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी