Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने परिचालन कार्यों के चलते 21 से 23 जुलाई तक कुछ ट्रेनों को निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। इससे कानपुर, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट धाम कर्वी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे झांसी जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि 64602 व 64601 कानपुर मानिकपुर-मानिकपुर कानपुर मेमू पैसेंजर 21, 22 और 23 जुलाई को पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी। वहीं 14110 व 14109 कानपुर चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस 22 और 23 जुलाई को केवल कानपुर से बांदा के बीच संचालित होगी।
इस दौरान ट्रेन का बांदा से चित्रकूट धाम कर्वी के बीच का संचालन निरस्त रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली या रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा