Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 20 जुलाई (हि.स.)। थाना सूरजपुर क्षेत्र के बाराही मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गए एक 38 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले मेघ सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 38 वर्ष बाराही मंदिर के पास स्थित कुंड में सोमवार को नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पानी से बाहर निकला, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी