कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
धर्मशाला, 20 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तासीन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा हुआ है। पंच
कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा


धर्मशाला, 20 जुलाई (हि.स.)।

प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तासीन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा हुआ है। पंचायत चुनाव परिणाम आने के करीब 50 दिन बाद सोमवार को धर्मशाला में हुए इन चुनाव में

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड-8 (कल्याड़ा) से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सीमा देवी को जिला परिषद कांगड़ा का अध्यक्ष तथा शाहपुर से ही वार्ड-53 (शेखुपुरा) से निर्वाचित सदस्य अभिमन्यु कंवर को जिला परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

जिला परिषद कांगड़ा में कुल 54 सदस्य में से चुनाव प्रक्रिया में 39 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

54 सदस्यीय जिला परिषद कांगड़ा में इस बार अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित था। इस श्रेणी में मस्सल, सुन्हीं, कलियाड़ा और तियारा वार्ड की निर्वाचित महिला सदस्य ही अध्यक्ष पद की दावेदार थीं।

जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित 25, कांग्रेस समर्थित 12 और 17 निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अधिकांश निर्दलीय सदस्य भाजपा समर्थक थे। ऐसे में भाजपा एक बार फिर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा कर लिया है।

भाजपा ने जिला कांगड़ा को कांगड़ा, पालमपुर, देहरा और नूरपुर चार संगठनात्मक जिलों में विभाजित किया है। पिछली बार अध्यक्ष पद कांगड़ा क्षेत्र और उपाध्यक्ष पद देहरा क्षेत्र के हिस्से में गया था।

गौरतलब है कि इससे पूर्व नगर निगम धर्मशाला सहित बीडीसी चुनाव में भी भाजपा ने कब्जा जमाया है। अब ऐसे में जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत से कांगड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया