कामरूप में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, हाउस लिस्टिंग और आवास जनगणना के लिए प्रशिक्षण शुरू
कामरूप (असम), 20 जुलाई (हि.स.)। जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) और आवास जनगणना के लिए कामरूप जिले में सोमवार से गणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ अगस्त तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया
লোকপিয়ল ২০২৭ কামৰূপত গণনাকাৰী আৰু তত্বাৱধায়কৰ বাবে প্ৰশিক্ষণ দৃশ্য়


कामरूप (असम), 20 जुलाई (हि.स.)। जनगणना-2027 के तहत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) और आवास जनगणना के लिए कामरूप जिले में सोमवार से गणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ अगस्त तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, प्रशिक्षण जिले के 11 राजस्व सर्किलों पलाशबाड़ी, हाजो, बोको, छयगांव, नॉर्थ गुवाहाटी, रंगिया, कमलपुर, गोरोइमारी, छमरिया, नगरबेरा और कोया में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य गणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों को हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन तथा आवास जनगणना के प्रभावी और त्रुटिरहित संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

कामरूप के जिला आयुक्त देबा कुमार मिश्रा ने पलाशबाड़ी राजस्व सर्किल के अंतर्गत मिर्जा स्थित दक्षिण कामरूप कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गणनाकर्मियों और पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए प्रत्येक गणनाकर्मी को पूरी सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विश्वसनीय और सटीक आंकड़े ही प्रभावी योजना निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण और जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन का आधार बनते हैं। इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करना चाहिए।------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय