Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 20 जुलाई (हि.स.)।
पालघर जिले के डहाणू शहर में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे इरानी रोड स्थित न्यू लक्ष्मी ज्वेलर्स में तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान में घुसकर एक राउंड फायरिंग की और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डहाणू पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह