नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव के बिना नहीं सुलझेगी जलजमाव की समस्या : सरयू
पूर्वी सिंहभूम, 20 जुलाई (हि.स.)। जदयू के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नगरपालिकाओं में जलजमाव, कचरा प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब उनकी कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव किया जाए। सोमवार को जारी एक बयान
विधायक सरयू राय की फाइल फोटो


पूर्वी सिंहभूम, 20 जुलाई (हि.स.)। जदयू के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नगरपालिकाओं में जलजमाव, कचरा प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब उनकी कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव किया जाए।

सोमवार को जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि इसके लिए नाला आधारित नीति, कचरे के त्वरित निष्पादन की व्यवस्था, पेयजल संरचना के लिए टोपोग्राफिकल भू-सर्वेक्षण और प्रत्येक नगरपालिका कार्यालय में जनसुविधाओं का स्थायी रजिस्टर (ब्लू बुक की तर्ज पर) तैयार किया जाना चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि उन्होंने ये सुझाव 08 जुलाई 2026 को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित उस बैठक में दिया था, जिसमें जेएनएसी, मानगो नगर निगम और टाटा स्टील यूआईएसएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह बैठक उनके आग्रह पर उपायुक्त ने बुलाई थी।

विधायक ने कहा कि केवल समीक्षा बैठकें करने से नगरपालिकाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारी और उपायुक्त समय-समय पर बदलते रहते हैं, जबकि नगरपालिका का कार्यालय और कर्मचारी स्थायी होते हैं। इसलिए नगरपालिकाओं में ऐसी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, जिससे वर्षों का अनुभव, स्थानीय समस्याओं का रिकॉर्ड और उनके समाधान की जानकारी संस्थागत रूप से सुरक्षित रहे।

राय ने सुझाव दिया कि प्रत्येक नगरपालिका में एक स्थायी जनसुविधा रजिस्टर तैयार किया जाए, जिसमें यह दर्ज हो कि किस क्षेत्र में हर वर्ष जलजमाव होता है,

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक