पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
धनबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में सोमवार को छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रणधीर वर्मा चौक पर एआईएसए के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका
पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर डफली बजा आजादी का नारा लगाते छात्र


धनबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में सोमवार को छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रणधीर वर्मा चौक पर एआईएसए के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका नारा किसी राजनीतिक संदर्भ में नहीं, बल्कि पेपर लीक से आजादी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर है। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एंटीए) को भंग करने की मांग उठाई।

देशभर में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर विरोध जारी है। इसी कड़ी में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एआईएसए के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आजादी-आजादी के नारे लगातार गूंजते रहे।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे देश भर में पेपर लीक से आजादी, भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था से आजादी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ से आजादी चाहते हैं। उनका कहना था कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों पर पेपर लीक ने चोट पहुंचाई है। प्रदर्शनकारियों ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे भंग करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा