Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हमीरपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में एमबीए और एमसीए की सीटें ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित की। पहले चरण की काउंसलिंग में एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर कुल 336 सीटें आवंटित की गई, जिसमें एमबीए की 174 और एमसीए की 162 सीटें शामिल है। काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में 22 जुलाई सायं पांच बजे तक रिपोर्ट करनी होगी।
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि एमबीए और एमसीए की दूसरे चरण की सीटें 24 जुलाई को आवंटित की जाएगी। वहीं, 18 जुलाई को बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में आवंटित 1926 सीट वाले अभ्यर्थियों को 21 जुलाई सायं पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) दूसरे चरण में जेईई मेन और एचपीसीईटी की मेरिट और अभ्यर्थियों द्वारा चुने शिक्षण संस्थानों के विकल्प के आधार बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) और बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की 1926 सीटें आवंटित की गई। जिसमें बी फार्मेसी की 695 और बीटेक की 1231 सीटें शामिल है।
-------------
25 तक करें आवेदन व बदलाव
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी आर्क, बीटेक व बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फॉर्म में बदलाव अर्थात डिप्लोमा के अंक अंकित करने के लिए ऑनलाइन बिडो खोली है। जिस अभ्यर्थियों ने बी आर्क, बीटेक व बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर दिया है, ऐसे अभ्यर्थी 25 जुलाई तक अपने काउंसलिंग फॉर्म में एडिटिंग कर सकते हैं। बी आर्क, बीटेक व बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 25 जुलाई ही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला