88 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अररिया 20 जुलाई(हि.स.)। अररिया नगर थाना पुलिस ने पटना से आ रही एक यात्री बस से गुप्त सूचना के आधार पर करीबन 88 लीटर विदेशी शराब के खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करत
अररिया फोटो:जब्त शराब और पुलिस


अररिया 20 जुलाई(हि.स.)। अररिया नगर थाना पुलिस ने पटना से आ रही एक यात्री बस से गुप्त सूचना के आधार पर करीबन 88 लीटर विदेशी शराब के खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना से अररिया आ रही एक यात्री बस की तलाशी ली,जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने मौके से बस में सवार पलासी थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो ट्रॉली बैग में छुपाकर शराब की बड़ी खेप ले जा रहा था। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चारों बैगों को मिलाकर पुलिस ने 87.950 लीटर अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्कर पलासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नकटाखुर्द वार्ड संख्या 07 निवासी 22 वर्षीय भवेश कुमार यादव है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर