Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

तिनसुकिया (असम) 20 जुलाई (हि.स.)। तिनसुकिया–माकुम बाईपास पर सोमवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जल उठी। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी