मंडी पुलिस ने वोल्वो बस में सवार दो लोगों से पकड़ी 1645 ग्राम चरस
मंडी, 20 जुलाई (हि.स.)। तीन दिन के अंतराल में ही मंडी जिला पुलिस ने एक और चरस का बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को औट थाना पुलिस ने एक वोल्वो बस में सवार दो लोगों से 1645 ग्राम चरस बरामद करके इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कु
मंडी पुलिस ने वोल्वो बस में सवार दो लोगों से पकड़ी 1645 ग्राम चरस


मंडी, 20 जुलाई (हि.स.)। तीन दिन के अंतराल में ही मंडी जिला पुलिस ने एक और चरस का बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को औट थाना पुलिस ने एक वोल्वो बस में सवार दो लोगों से 1645 ग्राम चरस बरामद करके इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि थाना औट की पुलिस जब राष्ट्ीय राज मार्ग 3 मंडी कुल्लू फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी किए हुए थी तो इस दौरान कुल्लू से दिल्ली जा रही एक बस एनएल 06बी 0358 ज्योति बस सर्विस में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों से 1645 ग्राम चरस बरामद हुई। इनकी पहचान घनश्याम निवासी रेवाड़ी, हरियाणा व मोहन लाल निवासी तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के तोर पर हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंडी जिला पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। नशे का धंधा करने वालों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए दोनों तस्करों का रिमांड हासिल किया गया है तथा इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि ये लोग कहां से माल लाए थे तथा इसे कहां जाकर बेचना था। इनके घरों व रिश्तदारों के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी आग्रह किया है कि कहीं भी यदि नशे का धंधा करने वाले का पता चले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा