शहर में 24 घंटों के अंतराल में दो महिलाओं से चेन और नेकलेस की लूट
जोधपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। शहर में गत 24 घंटों में दो महिलाओं से लूट की वारदात हुई। एक महिला के साथ अभय कमाण्ड एण्ड पुलिस कंट्रोल रूम के सामने तो दूसरी के साथ पावटा रोड पर यह घटना हुई। वारदातें शनिवार और रविवार की रात को हुई। बदमाश बाइक सवारों ने हे
jodhpur


जोधपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। शहर में गत 24 घंटों में दो महिलाओं से लूट की वारदात हुई। एक महिला के साथ अभय कमाण्ड एण्ड पुलिस कंट्रोल रूम के सामने तो दूसरी के साथ पावटा रोड पर यह घटना हुई। वारदातें शनिवार और रविवार की रात को हुई। बदमाश बाइक सवारों ने हेलमेट पहने होने के साथ बिना नंबरी बाइक को इस्तेमाल किया था। पुलिस ने लूट की घटनाओं को देखते हुए अब स्पेशल टीम का गठन किया है। जिनकी सरगर्मी से पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

उदयमंदिर थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने बताया कि पावटा द्वितीय पोलो डी सेक्टर निवासी राहुल पुत्र राजकुमार सोनी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपनी माता के साथ दुपहिया वाहन पर सवार होकर शनिवार की रात को अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम के सामने से निकल रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर हेलमेट पहने दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने उसकी माताजी के गले पर झपटा मारा और सोने की चेन छीन ले गए। हड़बड़ाहट में गिरते हुए बचे।

थानाधिकारी ताड़ा ने बताया कि इस बारे में अब अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। बदमाशों ने बिना नंबरी बाइक का इस्तेमाल किया है। पता लगाने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम को लगाया गया है।

इधर महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मूलत : बैंगलरू कनार्टक हाल हाल अपने पीहर चेनपुरा मंडोर केके कॉलोनी निवासी रश्चि दाधीच पत्नी अमोद दाधीच रविवार की रात में अपने भाई शरद शर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर बीजेएस मटकी चौराहा के लिए निकले थे। यह लोग जब पावटा चंद्रमंंगल अस्पताल के सामने पहुंचे तब एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने रश्मि के गले पर झपट्टा मारा और नेकलेस मय चेन ले गए। थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश