महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए गाय का दान
नोएडा, 20 जुलाई (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा डिस्ट्रिक्ट 301 की ओर से सोमवार को लुक्सर जेल में महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए गाय का दान किया गया। क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह और एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि ऐ
लक्सर जेल  नोएडा


नोएडा, 20 जुलाई (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा डिस्ट्रिक्ट 301 की ओर से सोमवार को लुक्सर जेल में महिला बंदियों के पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए गाय का दान किया गया। क्लब अध्यक्ष अंकिता सिंह और एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और जागरुकता का संदेश देते हैं।

लुक्सर जेल के सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट चेयरमैन उमा गोयल एवं संतोष गुप्ता ने गाय के लिए चारे की व्यवस्था कर इस सेवा कार्य में सहभागिता निभाई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अंजू गर्ग द्वारा महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भेंट किए गए। इस मौके पर क्लब की आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंघला, एडवाइजर करुणा भल्ला सोनिका आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी