जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, वारदात के कुछ घंटे के भीतर दो आरोपित भाई गिरफ्तार
बलरामपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को जमीन विवाद के चलते एक युवक की उसके ही दो चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपिताें को कुछ ही घंटों के भीत
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, वारदात के कुछ घंटे के भीतर दो आरोपित भाई गिरफ्तार


बलरामपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को जमीन विवाद के चलते एक युवक की उसके ही दो चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपिताें को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम राधानगर निवासी जय करण सिंह जगते का अपने चचेरे भाइयों बृजमोहन जगते (26) और हरिमोहन जगते (23) के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों आरोपिताें ने रास्ते में जय करण सिंह को रोक लिया और जमीन विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर जय करण सिंह पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जय करण सिंह की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपिताें को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपिताें से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह लंबे समय से चला आ रहा जमीन विवाद सामने आया है। मामले में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय