Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन (विफा) जोन-12 सी की ओर से महाराष्ट्र के जालना में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण एवं पदग्रहण समारोह में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सीए सुनील शर्मा को 'विप्र जीवन गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। समाज के संगठनात्मक सशक्तीकरण, सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने तथा समाजहित में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में डॉ. शर्मा को शॉल, सम्मान-पत्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ खड़े होकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए आर.बी. शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुरेश पारीक, पर्यवेक्षक राजेश बुटोले, जोन-12 सी के अध्यक्ष रामनिवास गौड़, संगठन महामंत्री पवन जोशी, कोषाध्यक्ष ललित बिजावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश शर्मा, बंकटलाल खंडेलवाल, दामोदर पांडे, सीए अनुप शुक्ला, नाशिक जोन अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जोन उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सीए सी.एम. शर्मा, श्यामसुंदर पारिक, अरुण कुमार ओझा, राजेंद्र शर्मा, छत्रपति संभाजीनगर चैप्टर अध्यक्ष विवेक तिवारी, संगठन महामंत्री विनोद बबेरवाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, परभणी अध्यक्ष एडवोकेट आनंद शर्मा, संगठन महामंत्री पवन पुरोहित, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, बीड अध्यक्ष महेश बोरा, संगठन महामंत्री योगेश दायमा, कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा, जालना अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीमाली, संगठन महामंत्री सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल, महिला प्रकोष्ठ जालना अध्यक्ष रश्मी शर्मा, संगठन महामंत्री प्रिया अबोटी, कोषाध्यक्ष विद्या शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गौरव बोरा, संगठन महामंत्री प्रतीक सारस्वत, कोषाध्यक्ष रोहित गौड़, वीआईसीसीआई अध्यक्ष विशाल शर्मा, सचिव रवींद्र अबोटी सहित राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं स्थानीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव