Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 20 जुलाई(हि.स.)। बजरंग दल संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर शहर के पटेल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा जिला में हिंदू संगठन मजबूत एवं विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रत्येक सप्ताह मिलन केंद्र मठ मंदिर एवं धार्मिक स्थल में लगाया जाएगा,जहां प्रत्येक सप्ताह निश्चित रूप से कार्यकर्ता एकजुट होंगे और हिन्दू और हिंदुत्व की मजबूती को लेकर चर्चा करेंगे।साथ ही हनुमान चालीसा और आरती का आयोजन किया जाएगा।
सोनी ने कहा सनातन को कमजोर करने के उद्देश्य से देश मे बहुत बड़ी साजिश के तहत लगातार हिंदू बहन बेटियों को लव जिहाद की चंगुल में फंसा कर भगाया जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है, जहां सनातन समाज अपने बहन बेटी को जिहाद के चंगुल से बचने के लिए भारत के सरिया संविधान नियम कानून के आगे विवश हो जाते हैं, हार जाते हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को अभिलंब लव जिहाद को रोकने के लिए सख्त कानून बनानी चाहिए। ताकि सनातन समाज की बहन बेटी किसी गैर समुदाय में शादी विवाह न कर सके।
मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, आरव गुप्ता, संजीव रजक, विनय सिंह, राहुल राज, अभिषेक कुमार, दीपक झा, विनय राय, ललित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे l
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर