एमडी तस्करी प्रकरण में एक और आरोपित गिरफ्तार, अब तक सात आरोपितों पर कार्रवाई
मंदसौर, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी से जुड़े मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। नवीन गिरफ्तारी के साथ इस प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुल
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोंपी पकड़े गए


मंदसौर, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी से जुड़े मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। नवीन गिरफ्तारी के साथ इस प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मामले की जांच जारी होने तथा अन्य आरोपितों की तलाश किए जाने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को की गई कार्रवाई में दावतखेड़ी निवासी इमरान उर्फ बंटी पठान के कब्जे से 500 ग्राम एमडी और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं 8/18, 22 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान मुख्य आरोपित इमरान उर्फ बंटी पठान से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने पहले महावीर चौहान, सादिक गढ़वी मुल्तानी, सलमान शाह, शाकिर उर्फ चेला तथा असलम हुसैन को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने अब परमानंद उर्फ बाबू सिंधी (53) निवासी कोलगर गली, जनकूपुरा, मंदसौर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया