Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नोएडा, 20 जुलाई (हि.स.)। जिेले में सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यापारी अपने फ्लैट के 15वीं मंजिल से साेमवार काे संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। इस घटना में व्यापारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि कमल गर्ग (42) सेक्टर 50 स्थित एंम्बिंयंस ट्विन टावर सोसाइटी में रहते थे। वह आज अपने 15 वें फ्लोर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व व्यापारी का एक्सीडेंट हो गया था, जब से वह शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी