अयोध्या के महापौर व जनप्रतिनिधि विहिप नेता चम्पत राय से मिले, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
अयोध्या, 20 जुलाई (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चम्पत राय से सोमवार को अयोध्या के जनप्रतिनिधि, विधायक और महापौर ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। तीर्थ क्षेत्र भवन में अयाेध्या के महापौर महन्त गिरीश पति
चम्पत राय


अयोध्या, 20 जुलाई (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चम्पत राय से सोमवार को अयोध्या के जनप्रतिनिधि, विधायक और महापौर ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। तीर्थ क्षेत्र भवन में अयाेध्या के महापौर महन्त गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव, बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान मुलाकात करने पहुंचे I महासचिव पद पर इस्तीफा के बाद से राम जन्म भूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चम्पत राय इसी भवन में रुके हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अब लोगों से मिलाना शुरू किया है।

महापौर महन्त गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि आज अयाेध्या के जनप्रतिनिधयाें के साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चम्पत राय जी से भेंट की है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय