Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलगाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल–लखनऊ लौकहा बाजार विशेष गाड़ी का संचालन 15 जुलाई तक तथा गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार –आनंद विहार टर्मिनल विशेष का संचालन 16 जुलाई तक निर्धारित था।
अब इन दोनों विशेष रेलगाड़ियों का संचालन दैनिक आवृत्ति के साथ बढ़ाया गया हैं। रेलगाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल– लौकहा बाजार विशेष गाड़ी 20 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी। इस अवधि में 27 अतिरिक्त फेरे बढाये गए हैं। गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार –आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 21 जुलाई से 16 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी। इस अवधि में भी 27 अतिरिक्त फेरे बढाये गए हैं I
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल