Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायबरेली, 20 जुलाई (हि.स.)। जिले के भदाेखर थाना क्षेत्र में साेमवार काे स्कूली बस और एक वैन की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच स्कूली बच्चे घायल हाे गये। पुलिस ने सभी घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत नाजुक बतायी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक आशीष निगम ने बताया कि सोमवार सुबह सत्य नारायणी स्कूल की बस और लियो कान्वेंट स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थीं। उतरपारा के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच बच्चों में से तीन बच्चें सत्यनारायणी स्कूल के और दो बच्चें लियो कान्वेंट स्कूल के घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चों को सीएचसी बेला भेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, एक बच्चे की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे