मांगों को लेकर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई करेगा अनिश्चितकालीन अनशन
भागलपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को युवा कांग्रेस भागलपुर एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित युवा कांग्रेस के नेता विकाश सिंह एवं एनएसयूआई के नेता अमन मिन्नती ने किया।
छात्र नेता

विकाश सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि टीएनबी विधि महाविद्यालय में एलएलबी कोर्स में 324 सीटों पर नामांकन चालू कराने के लिए एवं कई वर्षों से बंद पड़े 5 वर्षीय प्री लॉ कोर्स को चालू करने के लिए बीते कई दिनों से विश्विद्यालय का चक्कर काटना पड़ा। आवेदन देने के पश्चात भी कोई साकारात्मक निर्णय विश्वविद्यालय द्वार नहीं लिया गया। इसलिए कल से टीएनबी विधि महाविद्यालय परिसर में छात्र एवं छात्राओं की भविष्य के लिए युवा कांग्रेस भागलपुर एवं एनएसयूआई अनिश्चितकालीन अनशन करेगी। जब तक हमारी मांग पर विचार एवं कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा।

मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित साह, एनएसयूआई के नेता मृत्युंजय शर्मा, प्रणव श्रीवास्तव, सदिया खान एवं कई युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर