पुलिस का बड़ा तोहफा: 205 खोए मोबाइल लौटाए, 46 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद
हरिद्वार, 19 जुलाई (हि.स.)। सावन के पावन महीने से पहले हरिद्वार पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए 205 खोए हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे। इन मोबाइलों की कुल बाजार कीमत 46 लाख से अधिक बताई गई है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्
खोए मोबाइल पाकर खुशी मनाते लोग


हरिद्वार, 19 जुलाई (हि.स.)। सावन के पावन महीने से पहले हरिद्वार पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए 205 खोए हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे। इन मोबाइलों की कुल बाजार कीमत 46 लाख से अधिक बताई गई है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में थाना सिडकुल पुलिस ने यह यह कार्रवाई की।

थाना सिडकुल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने हरिद्वार पुलिस की मेहनत, तत्परता और जनसेवा की भावना की सराहना की।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल उत्तराखंड के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से रिकवर किए गए। इनमें सिडकुल की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के मोबाइल भी शामिल हैं, जबकि कई मोबाइल स्थानीय नागरिकों के थे।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन अब आम से लेकर खास तक सभी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हमें खुशी है कि हम इतने बड़े स्तर पर लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाकर उन्हें खुशियां दे पा रहे हैं। पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक कुल 475 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि आमजन की खोई हुई संपत्ति जल्द से जल्द वापस दिलाना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला