Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 19 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास सागव गांव में रविवार को दोपहर में एक 23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते बदलापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतक युवक की पहचान भुवन कृष्ण पाटिल के रुप में की है और वह सागव इलाके में क्रिकेट टर्फ का बिजनेस करता था। भुवन पाटिल हमेशा की तरह अपने क्रिकेट टर्फ पर गया था। इसी बीच अचानक गोली चलने की घटना हुई। भुवन के सीने में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उसका शव टर्फ के बगल वाले लॉन में खून से लथपथ मिला।
जैसे ही यह जानकारी सामने आई, स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बदलापुर रूरल पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके का पंचनामा करके बॉडी को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है। मौके से सबूत इक_ा करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह घटना असल में कैसे हुई, इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। क्या भुवन ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया, या उसे गलती से गोली लगी, या यह मर्डर का मामला है? पुलिस सभी एंगल से जांच सीसीटीवी के सहयोग से कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव