Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धौलपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला-धौलपुर की साधारण सभा की बैठक रविवार को स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पुरुषोत्तम शर्मा को जिला अध्यक्ष एवं नवनीत प्रिय त्रिपाठी को जिला मंत्री चुना गया।
कार्यकारिणी में झब्बू लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा दुर्गेश परमार को महिला उपाध्यक्ष के पद का दायित्व प्रदान किया गया। बैठक में संगठन की प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेश प्रसाद शर्मा द्वारा की गई। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि गीता जैलिया ने महासंघ के स्वर्णिम इतिहास, राष्ट्रहित व शिक्षक हित में इसकी संरचना तथा नए विधान पर विस्तृत प्रकाश डाला। बैठक के द्वितीय सत्र का नेतृत्व जिला सरसंघचालक राम अख्तियार द्वारा किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय कार्यकर्ता का व्यवहार एवं मनोस्थिति था। उन्होंने संगठन निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका, नए कार्यकर्ता तैयार करने की कला, कार्यकर्ताओं के व्यवहार, उनकी सकारात्मक मनोस्थिति तथा विभिन्न दायित्वों एवं प्रकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी का वैचारिक मार्गदर्शन किया।अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ शिक्षक हित और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप