बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए की हुई बैठक
पटना, 19 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को ठाकुर प्रसाद कम्यूनिटी हॉल में एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं एवं सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और 20 सूत्री का
एनडीए की बैठक


पटना, 19 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को ठाकुर प्रसाद कम्यूनिटी हॉल में एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं एवं सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य राजेश कुमार वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक में आगामी चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा सभी घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के साथ चुनावी गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त