Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत रविवार को पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों का गहन सत्यापन किया गया तथा वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
वाहन जांच अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना तथा आमजन के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है।
भागलपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा वाहन जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें।
जनसहभागिता एवं पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर