रोटरी क्लब गोरखपुर ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोरखपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से रविवार को नौका विहार स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पौधा–एक संकल्प–हरित भविष्य’ की भावना के साथ आयोजित कार्यक्रम में रो
वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे, देखभाल और संरक्षण का लिया संकल्प


वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे, देखभाल और संरक्षण का लिया संकल्प


गोरखपुर, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से रविवार को नौका विहार स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पौधा–एक संकल्प–हरित भविष्य’ की भावना के साथ आयोजित कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों, चिकित्सकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन दिनेश गर्ग रहे; रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी, रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीर आर्य,क्लब के सचिव रोटेरियन शुभेंदु श्रीवास्तव, कार्यक्रम निदेशक रोटेरियन अमित बथवाल , पर्यावरण निदेशक रोटेरियन नीरज अस्थाना, अभियान के चेयरमैन रोटेरियन सज्जन माथुर ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अनूप अग्रवाल, मंकेश्वर नाथ पांडेय, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.पी. शुक्ल,महावीर कंदोई, सतीश राय, आईएमए के सचिव रोट. डॉ. वाई. सिंह,श्रीलाल मंझानी, राजीव श्रीवास्तव, अजीत मल्होत्रा,आनंद गुप्ता, अनिल वालानी, सुनील केसरवानी,मान्धाता सिंह, सुधांशु चंद्र वर्मा, रामपाल सिंह, मनीष जायसवाल, डॉ. दिनेश सिंह सारथी, डॉ. मणि रंजन सिंहा, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर राय, डॉ. रंजना सिन्हा, अखिलेश ओझा, विनोद जायसवाल, आशुतोष मिश्र, डॉ. अश्वनी अग्रवाल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दीप प्रकाश तथा महेश गोपाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय