छपरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मटकीफोड़ आयोजन समिति की हुई बैठक
सारण, 19 जुलाई (हि.स.)।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मटकीफोड़ आयोजन समिति की एक बैठक आज लोहा मार्केट स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विगत वर्ष के आयोजन की कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रम को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए कई निर्णय
छपरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मटकीफोड़ आयोजन समिति की हुई बैठक


छपरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मटकीफोड़ आयोजन समिति की हुई बैठक


सारण, 19 जुलाई (हि.स.)।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मटकीफोड़ आयोजन समिति की एक बैठक आज लोहा मार्केट स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विगत वर्ष के आयोजन की कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रम को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए।

कार्यक्रम संयोजक राहुल मेहता ने बताया कि इस बार का मटकी फोड़ कार्यक्रम बेहद खास होगा। इसके लिए विभिन्न प्रखंडों से गोविंदाओं की टोलियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है, जिन्हें पूरी तैयारी के उपरांत आमंत्रित किया जाएगा। इस वर्ष मटकी फोड़ के अलावा बाहर से आने वाली आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।इसके साथ ही बच्चों के लिए भगवान श्री कृष्ण और राधा रूप सज्जा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल होने वाले नन्हे-मुन्नों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बैठक में समिति के सदस्यों सहित शहर के कई उत्साहित युवा मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार