Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

इतवारी बाजार में निकली संडे आन साइकिल रैली
धमतरी, 19 जुलाई (हि.स.)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धमतरी के निर्देशानुसार रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इतवारी बाजार में संडे आन साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिट रहने, प्रदूषण कम करने और दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी की अपील भी की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की डॉ. रेहाना कादिर, डॉ. पूजा जैन, डॉ. सागर साहू, डा अल्दनिश कादिर, अनामिका विश्वास, शीशपाल, धनेश्वरी सेन, प्रीति देवांगन, तरुण साहू, रूपम चंद्राकर, तिलक साहू, दुष्यन्त साहू, सोमप्रकाश साहू, जानकी यादव सहित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से साइकिल चलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा