रोटेरियन अखिलेश भारती बनें रोटरी क्लब छोटीकाशी मंडी के अध्यक्ष, जसपाल सिंह को मिला सचिव पद
मंडी, 19 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी के रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन समारोह रोटरी प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया गया। समारोह में रोटेरियन अखिलेश भारती ने क्लब के अध्यक्ष तथा रोटेरियन जसपाल सिंह ने सचिव पद का
नए पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन समारोह।


मंडी, 19 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी के रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन समारोह रोटरी प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया गया। समारोह में रोटेरियन अखिलेश भारती ने क्लब के अध्यक्ष तथा रोटेरियन जसपाल सिंह ने सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। अधिष्ठापन समारोह का संचालन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (2027-28) रोटेरियन विजय साहदेव ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में किया। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सरोज गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में रोटरी क्लब सुंदरनगर से रोटेरियन उमेश गौतम, अध्यक्ष रोटेरियन राकेश सेन एवं सचिव रोटेरियन नरेश कुमार, रोटरी क्लब मंडी की अध्यक्ष रोटेरियन तारा सेन एवं सचिव रोटेरियन जीवनंद, रोटरी क्लब घुमारवीं से अध्यक्ष रोटेरियन देवराज चंदेल, रोटरी क्लब नेरचौक से सचिव रोटेरियन आशु गुप्ता तथा रोटरी क्लब सुकेत से सचिव रोटेरियन हेमराज जसवाल शामिल रहे।

निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. हेमलता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए गत रोटरी वर्ष में क्लब द्वारा किए गए प्रमुख सेवा कार्यों एवं सामाजिक परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टॉलेशन ऑफिसर रोटेरियन विजय साहदेव सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन विजय साहदेव ने कहा कि रोटरी से जुड़ना और उसका नेतृत्व करना समाज और मानवता की सेवा का एक अनूठा अवसर है।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद रोटेरियन अखिलेश भारती ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए अपना विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि क्लब रोटरी द्वारा निर्धारित प्रत्येक माह की थीम के अनुरूप सेवा परियोजनाएं संचालित करेगा तथा समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ने वाला कम से कम एक बड़ा प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा