डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान के लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
बीकानेर, 19 जुलाई (हि.स.)। अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मण्डल रामवतार सोनी ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, सूडसर एवं शेरूणा उपडाकघरों के शाखा डाकपालों और कर्मचारियों की बैठक लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में
डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान को गति देने के निर्देश, उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान


डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान को गति देने के निर्देश, उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान


बीकानेर, 19 जुलाई (हि.स.)। अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मण्डल रामवतार सोनी ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, सूडसर एवं शेरूणा उपडाकघरों के शाखा डाकपालों और कर्मचारियों की बैठक लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए।

बैठक में निरीक्षक डाकघर (उत्तर उपमण्डल) प्रेम सिंह शेखावत ने विभिन्न डाक सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधीक्षक रामवतार सोनी ने ईसीआर के अनुरूप लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा व्यवसाय विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जुलाई माह में संचालित डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि बीकानेर मण्डल के लिए निर्धारित एक करोड़ रुपये के प्रीमियम लक्ष्य को बड़े अंतर से प्राप्त करने के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रीडूंगरगढ़ उपडाकघर की उपडाकपाल प्रेम राजपूत, डाक अधिदर्शक दलीप सिंह चौधरी, अशोक विश्नोई तथा शाखा डाकपाल विजेन्द्र सिंह, रवि कुमार, करण, केशूराम, राहुल विश्नोई, रीतू, पंकज, डूंगरमल सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अधीक्षक डाकघर ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी एवं समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव